फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में भक्तों ने टेका मत्था, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
13- सावन के चौथे सोमवार को सुजानगंज स्थित भोले शंकर मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
महादेव का किया जलाभिषेक, शिवालय पहुंचे भक्त
विज्ञापन

- सावन के चौथे सोमवार को घरों में भगवान शंकर की हुई पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सावन के चौथे सोमवार को भक्तों ने शिवालयों और घरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। बेलपत्र, दूध, पुष्प आदि अर्पित किया। हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय दिन भर गूंजते रहे। महिलाओं ने व्रत रखकर घर में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की। इस दौरान जगह-जगह रुद्राभिषेक सहित विविध अनुष्ठान भी हुए।
विज्ञापन

गोमती नदी के किनारे स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवाला, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, कलशूल नाथ मंदिर महराजगंज, साई नाथ मंदिर शंभूगंज में भोर से जलाभिषेक के लिए लोग कतार में लग गए। गोपालापुर के हथेरा मंदिर, मडियाहूं के रामजानकी मंदिर, दियावां महादेव मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए लोग पहुंचे। सिंगरामऊ में सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में सुबह से भक्त भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिए कतार में लग गए थे। उन्हें पुष्प, बेल पत्र और धतूरा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। बाबा गुदर नाथ, त्रिभुवन बाबा, गौरीशंकर, झलियवहा नाथ बाबा में लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सावन के चौथे सोमवार पर त्रिभुवन बाबा मंदिर में ग्रामीणों ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। पं. पल्लू शुक्ल ने विधिवत पूजन कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हर वर्ष की अपेक्षा कम भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें