18- सोमवार का जल चढ़ाने के लिए त्रिलोचन महादेव मंदिर में आराम करते दूर से आये कांवरिया।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ेगा। भक्तों की भीड़ को मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से तैयारी की गई है। त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम, साईनाथ मंदिर, नव दुर्गा शिव मंदिर, पांचो शिवालय समेत अन्य शिवालयों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। कांवरियों के लिए विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कांवरियों की सुरक्षा में हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। त्रिलोचन महादेव और श्री गौराशंकर धाम में दर्शन के बैरीकेंडिंग की गई है।
जलालपुर: ऐतिहासिक शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए वाराणसी से तथा अन्य स्थानों से जलाभिसेख करने के लिए कांवडिय़ों का रेला रविवार से ही आना शुरू हो गया है। त्रिलोचन मंदिर में बने धर्मशाला में कांवरिया ठहरे हुए है। एक सप्ताह पूर्व सीओ केराकत इंस्पेक्टर जलालपुर तथा मन्दिर केमेटी के लोगों के साथ बैठक कर मंदिर परिसर के अंदर मालाफूल की दुकानों के अलावा अन्य दुकाने न लगाने का निर्देष दिया गया था। बावजूद इसके पूरे परिसर दुकानों से भरा पड़ा है। वाराणसी जौनपुर हाइवे से कांवड़िए त्रिलोचन महादेव में जलाभिषेक करते हैं। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि से ही शोमवार कि देर शाम तक के लिए वाराणसी से आने वाले भारी वाहन को लहंगपुर बॉर्डर पर हि रोक दिया जाएगा। जौनपुर से वाराणसी जाने वाले बड़े वाहन को थानागद्दी के तरफ से होकर गुजारा जाएगा। रविवार को शाम को आने वाले कावरियों के भोजन की ब्यवस्था विनोद अग्रहरी कल्लू के द्वारा भंडारा किया जाएगा
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव पर शोमवार के जलाभिषेक के लिए आने वाली भक्तों की भीड पर नियंत्रण के लिए प्रशाशन ने कमर कस लिया है। इसके लिए चार प्रभारी निरीक्षक, 26 सब इंस्पेक्टर ,73 हेड कांस्टेबल, चालीस महिला आरक्षी , 37 पुरुष आरक्षी, चालीस होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी गर्भगृह, हाइवे, मेला परिसर, तालाब हाईवे पर मौजूद रहेंगी। कावरियों के वेस में पुलिस त्रिलोचन मंदिर के गर्भ तथा परिसर में तैनात रहेगी। इसमें महिला व पुरुष आरक्षी निगरानी करते नजर आएंगे।