फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु

Wed, 20 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सावन के पहले दिन ऊर्दू बाजार के जागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु।
विज्ञापन
सावन के पहले दिन बुधवार को त्रिलोचन महादेव, शंभूगंज स्थित सायनाथ मंदिर, दियांवा महादेव मछलीशहर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, करशूलनाथ मंदिर महराजगंज, शिव मंदिर धर्मापुर, शिव मंदिर गोमती घाट, मैहर देवी मंदिर, उर्दूबाजार स्थित जागेश्वरनाथ आदि मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।  
विज्ञापन
लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का दर्शन पूजन किया।सावन के पहले दिन वैसे तो अपेक्षाकृत भीड़ कम रही लेकिन लोग दिन भर दर्शन पूजन करने आते रहे। शिवालयों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर जिले के कोने कोने से बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था ट्रेन, बस व प्राइवेट गाड़ियों से रवाना हुआ।
  जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। जो 27 अगस्त तक रहेगी। मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीेएम भानुचंद्र गोस्वामी ने 46 मजिस्ट्रेटों की तैनाती किया है। मीरगंजः बोल बम कवरिया संघ चौकी खुर्द का दूसरा जत्था बुधवार को बाबा धाम के लिए बस से रवाना हुआ।
विज्ञापन

  इसमें प्रकाश पांडेय, सिंटू पांडेय, विनय कुमार, धनन्जय पांडेय, पिंटू गुप्त, दिना शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, भारत शर्मा आदि रहे।  त्रिलोचन महादेव मंदिर पर सावन मेले में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर के सामने स्थित सरोवर को चारो तरफ बल्लियों से घेर दिया गया है। थानाध्यक्ष जलालपुर विजय कुमार ने बताया की मंदिर में व्यवस्था के लिए    बाहर से लेकर गर्भ गृह तक कांवरियों के ड्रेस में पुरुष एवं महिला पुलिस की तैनाती रहेंगी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां तीन थानेदार, 10 सबइंस्पेक्टर,  15 महिला और 70 पुरुष कांस्टेबिल, 2 क्यूआरटी टीमें, चार ट्रैफिक तैनात रहेगी। सरोवर में सुरक्षा के लिए पुलिस के तरफ से एक नाव की व्यवस्था की गयी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें