फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चीनी मांझा बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, 503 बंडल मांझा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव में रविवार को चीनी मांझा की बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 503 बंडल विभिन्न रंगों के प्रतिबंधित मांझे मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नरहन गांव में प्रतिबंधित मांझा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी दीपक कुमार, उदय प्रताप गुप्ता निवासी नरहन गांव थाना केराकत को गिरफ्तार कर लिया। तालाशी के दौरान आरोपी दीपक कुमार के पास से 307 बंडल व उदय प्रताप गुप्ता के कब्जे से 196 बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद किए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। चीनी मांझे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें