जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 77.56 लाख से नाली, खंड़जा, सीसी रोड आदि विकास कार्य होंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है।
यह कार्य जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निधि से होंगे। 50 हजार से अधिक ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जिले के मल्हनी, सदर, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नाली, खंडजा, सीसी रोड, वाटर एटीएम, इंटर लॉकिंग आदि की मांग ग्रामीण कई माह से कर रहे थे। इसकी सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रस्ताव पर 13 कार्यों के लिए यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था तय कर दिया गया।