धर्मापुर क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव में मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित करते पूर्व क?
- फोटो : JAUNPUR
धर्मापुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता जगदीश नारायण राय ने कहा कि शिक्षा के बिना देश और समाज का विकास संभव नहीं है। शिक्षा को रोजगार से जोड़कर उसे कारगर बनाने की जरूरत है। वह रविवार को कबीरूद्दीनपुर स्थित अपना आवास परिसर में आयोजित लैपटाप वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लैपटॉप वितरण का मूल उद्देश्य है समाज में व्याप्त भिन्नता को दूर किया जा सके। अमीर और गरीब के बच्चों के फर्क को मिटाने का एक प्रयास है। ताकि संचार क्रांति के इस युग में गरीब बच्चे भी मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि सबको रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता सपा सरकार ने दिया। पिछली बार कन्या विद्या धन दिया गया लेकिन उसके बाद की सरकार ने इसे बंद कर दिया। पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज न नौकरी है न रोजगार। नौकरी - रोजगार के बिना नौजवान अपने सपने पूरे नहीं कर सकते है। इस मौके पर निक्की सोनकर और अंजली विश्वकर्मा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश साहनी, लाल बहादुर विश्वकर्मा, वीरेंद्र सोनकर, अनिल यादव, रवि रांझा, राकेश कुमार यादव, अजय यादव व विकास आदि उपस्थित रहे।