जौनपुर। शहर के टीडी डिग्री कालेज के उमानाथ सिंह इनडोर स्टेडियम में वृहस्पतिवार को शहीद जिलाजीत यादव स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सहित इलाहाबाद, भदोही व आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अंडर 17, ओपेन मेंस व वेटरन वर्ग की प्रतियोगिता हुई।
अंडर -17 सिंगल में जिले के खिलाड़ी देव मौर्या ने इलाहाबाद के हर्ष गुप्ता को 21-15 व 21-16 के अंतर से पराजित किया। इसी वर्ग डबल्स में खिलाड़ी देव मौर्य व भूमंडल की जोड़ी ने इलाहाबाद के रौनक व दिव्यांशू को 21-12 व 21-14 से हराकर विजेता बने। ओपेन मेंस सिंगल में जिले के खिलाड़ी देव मौर्य ने इलाहाबाद के आशुतोष चौहान को 21-19, 18-21 व 21-18 के अंतर से मैच जीत लिया। इसी वर्ग के डबल्स में जिले के खिलाड़ी बाबा मौर्य व देव मौर्य की जोड़ी ने जौनुपर के ही खिलाड़ी विवेक सोनी व भूमंडल की जोड़ी को 21-19, 18-21 व 21-16 के अंतर से हराकर चैंपियन बने। इसी प्रकार वेटरन डबल्स में जिले के खिलाड़ी बाबा मौर्य व राहुल सिंह की जोड़ी ने चंचल त्रिपाठी व चंदन पटवा की जोड़ी को 21-9 व 21-10 हराकर चैंपियन बने। इसके पहले मुख्य अतिथि रामइकबाल यादव रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंकुश यादव, ऋषभ सिंह व शुभम खरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डा.लालजी प्रसाद, डीएस यादव, डा.नरेंद्र देव पाठक, डा.राजेश पाल, संजय यादव आदि मौजूद रहे।