फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, बिजली और पेयजल के लिए 20.59 करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर की बैठक गुरुवार को पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू की अध्यक्षता में बिनी किसी शोरशराबे के सम्पन्न हो गई। बैठक में सड़क, खड़ंजा, बिजली के पोल, नगर में प्रकाश की व्यवस्था और पेयजल के लिए 20.59 करोड़ का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की कार्यवाही शुरू हुई तो सबसे पहले अधिशासी अधिकारी मिनाक्षी चतुर्वेदी ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की। सड़क निर्माण, खड़ंजा का निर्माण, प्रकाश की व्यवस्था के लिए कस्बे के सभी बिजली पोल पर एलईडी लाइट लगवाने और पेयजल सप्लाई के लिए पाइप बिछाने समेत अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 20.59 करोड़ का बजट मंजूर किया गया। बैठक में भवन नामांतरण एवं संशोधन पत्रावलियों सहित अन्य प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में सभासद सौरभ जायसवाल संटी, सूर्य लाल जायसवाल , धर्मेन्द्र सिंह, आजम राइन , आलोक कुमार गुप्त पिंटू ,दीपक मोदनवाल , राजेंद्र ,हरि ओम दीपा,नीलम जायसवाल चंदा देवी गयासुद्दीन, रंजना दुबे , दुर्गावती देवी सहित कुल 27 सभासदों समेत अवर अभियंता सिविल हरी जी वर्मा, अवर अभियंता जल शिवा नंद वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, ओंकार नाथ मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें