फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कचरा प्रबंधन केंद्रों पर लाखों फूंक कर भी गांवों में गंदगी, प्रधान चला रहे ई-रिक्शा

विज्ञापन
ग्राम पंचायत राजापुर नंबर एक में बना कूड़ा पृथक्करण केंद्र अंदर से क्षतिग्रस्त हालत में। सँवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। विकास खंड की 99 ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए कूड़ा पृथक्करण और अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं। कचरे से आय उत्पन्न करने और गांवों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह योजना बदहाली का शिकार है। पड़ताल में सामने आया कि ग्राम पंचायत राजापुर नंबर एक में बना केंद्र पूरी तरह टूट चुका है और यहां कभी कचरा पहुंचा ही नहीं। वहीं ददरा, रानीपुर और काजीपुर के केंद्रों का भी यही हाल है। कहीं टीन शेड गायब है तो कहीं परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कचरा उठाने के लिए खरीदी गईं ई-रिक्शा और ट्रॉलियां प्रधानों व पंचायत कर्मियों के निजी काम में आ रही हैं। कई जगहों से उपकरण भी गायब हैं। इस योजना से ग्राम पंचायतों को प्रतिमाह 10 हजार से 40 हजार रुपये तक की आय होनी थी, जो अब ठप है। मामले पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही समीक्षा कर लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें