बरसठी क्षेत्र के गोठांव गांव में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा को सुनते लोग। संवाद
बरसठी। क्षेत्र के गोठाव गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथा के दौरान भागवत आचार्य पंडित गणेश दत्त महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनोहारी लीला का वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आचार्य पंडित गणेश दत्त महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और सदाचार की प्रेरणा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में, जब समाज भौतिकता की ओर बढ़ रहा है, तब ऐसी कथाएं लोगों को संस्कार, संस्कृति और पूर्वजों की परंपराओं से जोड़ती हैं। कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के भीतर सेवा, त्याग की भावना जागृत होती है। कथा पूर्व प्रधानाचार्य पंडित सुभाषचंद्र पांडेय के साथ रमेश चंद पांडेय, गिरीश पांडेय व डॉ. आरसी पांडेय की ओर से किया गया।