फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उपायुक्त ने धीमी गति से हो रही धान खरीद पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल सोमी सिंह ने बुधवार को धान क्रय केंद्र बीपैक्स सलेमपुर का निरीक्षण किया। सचिव मनीष सिंह ने बताया कि अब तक 13 किसानों से कुल 881.20 क्विंटल धान खरीद हुई है। इसमें आठ किसानों के खाते में धान का मूल्य भुगतान किया जा चुका है। शेष किसानों के खाते में भी एक-दो दिनों में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र पर बैनर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र और स्टेशनरी पाई गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी डिलीवरी शून्य है। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ और जिला प्रबंधक पीसीएफ कृष्णदेव सिंह को तत्काल डिलीवरी कराने निर्देश दिया है। उन्होंने धान की धीमी खरीद पर असंतोष व्यक्त करते हुए खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। सहायक आयुक्त अमित पांडेय, एडीसीओ सतीश मौर्य, बद्रीप्रसाद वर्मा, प्रीति सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें