फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीपावली पर सूचना के लिए विभागों ने जारी किए इमरजेंसी नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभागों की तरफ से इमरजेंसी नंबर जारी किए गए हैं। दीपावली पर आग लगने व अन्य प्रकार की अप्रिय घटनाओं पर नियंत्रण व राहत पहुंचाने के लिए इमरजेंसी नंबर डायल कर सूचना दे सकते हैं। जिला अस्पताल में 24 घंटे डाॅक्टर की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

दीपावली पर आग की किसी भी घटना पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन विभाग की तरफ से तीन अग्निशमन वाहन हर वक्त तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंच सके।अग्निशमन अधिकारी राज प्रकाश राय ने कहा कि आतिशबाजी और दीयों के कारण दीपावली पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। राहत व बचाव के लिए दमकलकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी नंबर 9454418612 पर सूचना दें सकते हैं। सभी तहसील क्षेत्रों में अग्निशमन कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
उधर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता द्वितीय रामदास ने बताया कि दीपावली के दिन बिजली की समस्या होने अथवा अन्य जरूरी कार्य के लिए 9450963636 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बिजली संबंधी समस्या के निपटारे के लिए अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका से संबंधित कार्य के लिए इस नंबर पर दें सूचना : नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर नागरिक 1533 नंबर पर डायल कर इमरजेंसी में सूचना दे सकते हैं। कर्मचारियों को दीपावली पर नगर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली के दिन रात में ही सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डाॅक्टर : सीएमएस डाॅ. केके राय ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखा आदि से जलने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए 24 घंटे ऑन काल डाॅक्टर मौजूद रहेंगे। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में बेड तैयार रखे गए हैं। इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। डाॅक्टर के साथ ही अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाकर उन्हें अस्पताल परिसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें