अखिल भारतीय गोंड महासभा ने गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील से गोंड जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार राम सुधार को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि जिलाधिकारी व तहसीलदार के आदेश के बाद भी राजस्व कर्मी गोंड समाज के लोगों को जाति प्रमाण के लिए रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। प्रार्थनापत्र पर विपरीत रिपोर्ट लगाकर निरस्त कर दे रहे हैं। तहसीलदार को ज्ञापन देकर गोंड समाज के लोगों को तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमारत गोंड, मोहनराम गोंड, महेश गौड़, रामजीत गौड़, गुड्डू राम, कपिल गौड़ , हेमंत गोंड , सत्य प्रकाश गौड़ , ओमप्रकाश गोंड, दयाशंकर गोंड , अमरजीत गौड़ , मंजू देवी, पूजा, श्याम लाल, संजू गौड़, किरण देवी, गायत्री गोंड आदि शामिल रहीं।