सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को आशा बहू कल्याण समिति के बैनर तले नगीना मिश्रा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मांगों में मुख्य रूप से छिन्न-भिन्न प्रोत्साहन राशि के बजाय निश्चित मानदेय की व्यवस्था, शिकायत हेल्पलाइन की व्यवस्था, उचित कर्मचारी का दर्जा, भ्रमण के दौरान जोखिम अवस्था में बीमा की व्यवस्था, विभागीय शोषण से सुरक्षा और योग्यता एवं शिक्षा के आधार पर पदोन्नति की जाए। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एमएस यादव को दिया गया। प्रदर्शन करने वाली आशा संगिनियो में सफीना बानो, सरोजा देवी, दुर्गावती देवी, नीलम, विद्या, नगीना आदि आशा बहुएं मौजूद रही।