शाहगंज। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष स्कंध कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दिया गया। जिसमें बिजली आपूर्ति को दुरूस्त कराने और आपूर्ति के घंटे बढ़ाने की मांग की गई है ।
शाहगंज कस्बे में मौजूदा समय में बमुश्किल आठ से दस घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही हैं। इस अघोषित बिजली कटौती से छात्र, व्यापारी, बच्चे, बुजुर्ग, बीमार व रोजेदार परेशान हैं।अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा। जिसमें बिजली आपूर्ति को सुचारू करने की अपील की गई। अधिवक्ताओं में रामलाल यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, रामचंदर बिंद, वीरेंद्र यादव, रामसिंह मौर्य, दूधनाथ, अर्जुन सिंह, नवल किशोर, भोलानाथ पांडेय, डॉ. दुर्गा प्रसाद, अरविंद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।