फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से मारपीट में महिला की मौत, दस जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गुलजारगंज गांव में सोमवार की देरशाम जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हुए हैं। सभी को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

बीबीपुर गुलजारगंज निवासी रामइकबाल के परिवार का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस मामले में सोमवार की शाम दोनों पक्षों में लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से रामइकबाल (52), उनकी पत्नी फूला देवी (50), पुत्र दीपक (30), प्रदीप (32), विपिन (35), इशरावती (40) और दूसरे पक्ष से गौरीशंकर, शिवपूजन, कृष्णा, संदीप, विद्या जख्मी हुए। सभी घायलों को सिकरारा पीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने फूला देवी, रामइकबाल, दीपक, प्रदीप को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया। एसओ अंगद तिवारी ने बताया कि मौके पर फोर्स लगाई गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें