खेतासराय। विकास खंड शाहगंज सोंधी कार्यालय के सामने सोमवार को रोजगार सेवकों ने शोषण एवं उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवक संघ शाहगंज के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुऐ नारेबाजी की। रोजगार सेवकों का आरोप था कि उनका शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। मानदेय समय से नहीं दिया जाता है। इस दौरान आंदोलित रोजगार सेवकों ने कहा कि यदि उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री दरबार में जाकर गुहार लगाएंगे। प्रदर्शन के बाद खंड विकास अधिकारी सोंधी नंदलाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आशुतोष श्रीवास्तव, निशानाथ, उमाकांत, कुसुम सिंह, सुषमा, ज्योति यादव, साधना, विनोद आदि रोजगार सेवक शमिल रहे।