जौनपुर। प्रदेश में बढ रही बेरोजगारी के विरोध में सपा नेता रजनीश मिश्रा ने जगदीशपुर में मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिससे बेरोजगारी संख्या बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। गरीब छात्र नौजवान विरोधी है। भाजपा सरकार वोट लेने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे छात्र नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आज धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी छात्र नौजवान सड़क पर टहल रहे हैं। डिग्री लेकर छात्र दर-दर भटक रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि सरकार के खिलाफ छात्र नौजवान सड़क पर उतर गए है। अब सरकार के खिलाफ बेरोजगारों ने मुहिम छेड़ दिया है। छात्र नौजवान भाजपा को वोट दिए थे कि हमें रोजगार मिलेगा। लेकिन जिसको रोजगार मिला था उसको भी सरकार ने बेरोजगार कर दिया। बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर है। मशाल जलाने में विनोद शर्मा, मुकेश मिश्रा, प्रवेश यादव, शुभम, विकास ,अजय ,रोहित ,विजय आदि शामिल रहे।