फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में ढहे कच्चे मकान, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
06- जफराबाद क्षेत्र अहमदपुर गांव में बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की भोर में तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान और दीवार ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक मवेशी की भी जान गई है। वहीं वृद्ध भी जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना खोजनपुर गांव की है। गांव निवासी इंद्रजीत (65) और उनकी पत्नी धनावती देवी (60) कच्चे मकान में चारपाई पर सो रहे थे। भोर में करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश में अचानक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। दंपती मलबे में दब गए। आवाज सुनकर पास में ही दूसरे मकान में सो रहे परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया, मगर तब तक धनावती देवी की मौत हो चुकी थी। इंद्रजीत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना अहमदपुर गांव की है। चौहान बस्ती निवासी लालता चौहान की पत्नी मोहरा देवी (72) घर में सो रही थी। भोर में कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। बगल में बंधी भैंस की भी मलबे में दब कर मर गई। घंटों मशक्कत के बाद वृद्धा का शव मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की बाबत जानकारी ली और शवों को कब्जे में लिया। मुंगराबादशाहपुर/सिकरारा: बारिश से चकरा गांव में सोमवार की रात कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला जख्मी हो गई। उसे लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज बार्डर से सटेा गांव चकरा निवासी लालजी जायसवाल की पत्नी रेखा देवी (55) घर में सो रही थी। देर रात बारिश के सेकच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबने से रेखा देवी घायल हो गईं। उन्हें बाहर निकालकर पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरा मोहनदास गांव में लालचंद सोनकर, कन्हैया लाल सोनकर का कच्चा मकान व छप्पर गिर गया। मलबे में दबने से पांच बकरियों की मौत हो गई। संयोग रहा कि मकान में सो रहे परिवार के लोग बाहर निकल आए थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने तहसील प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित परिवार को मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें