फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनुपर: तीन पुलिसकर्मी समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, पीड़ितों में गर्भवती महिला समेत पांच प्रवासी शामिल  

Tue, 07 Jul 2020 09:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर रामपुर थाने के तीन अन्य पुलिसकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें गर्भवती महिला समेत पांच प्रवासी हैं। शाहगंज में कोरोना से मृत व्यापारी के संपर्क में आया एक और शख्स पॉजिटिव मिला है। एक दिन पूर्व ही उसके बेटे-बहू में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। 11 नए मरीजों के बाद जिले में अब कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 623 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 123 हैं।

विज्ञापन


रामपुर थाने के तीन पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अन्य सभी पुलिसकर्मियों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। उसमें से 10 की रिपोर्ट तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को तीन अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। अब इस थाने के 16 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सभी को पूविवि में बने कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लगातार थाने में पुलिसकर्मियों के कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद अब फरियादी भी उधर जाने से कतराने लगे हैं। अन्य पुलिसकर्मी दहशत में हैं। रामपुर थाने में ही बरसठी के असवां गांव निवासी युवका का सैंपल एक जुलाई को अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ही लिया गया था, वह भी पॉजिटिव मिला है। युवक करीब दस दिन पूर्व मुंबई से आया था।
विज्ञापन


उधर, शाहगंज में बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी के संपर्क में आने से परिवार के छह और चार अन्य लोग कोरोना से ग्रसित हुए हैं। मंगलवार को भी एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी पत्नी व्यापारी के घर में काम करती थी। सोमवार को उसके बेटे-बहू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। शाहगंज नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में मुंबई से आए पिता-पुत्री भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।

इनके अलावा शाहगंज कस्बे में ही रह रहे सुईथाकला ब्लाक के टिकुरिया गांव निवासी युवक और बदलापुर में सब्जी मंडी के सामने फल का ठेला लगाने वाले युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। फल विक्रेता का सैंपल पूल टेस्टिंग के दौरान लिया गया था। मुफ्तीगंज ब्लाक के हनुवाडीह गांव में 23 जून को मुंबई से आई महिला की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई।

महिला सात माह की गर्भवती है। एक जुलाई को उसका सैंपल लिया गया था। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि गर्भवती महिला को कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भेज दिया गया है। एक अन्य मरीज सुजानगंज ब्लाक का है, जो प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

मंगलवार को कुल 495 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 11 पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके आवास वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सैनिटाइजेशन व संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को 402 नए लोगों के भी सैंपल लिए गए। अब तक कुल 14917 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 13015 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन

दिनेश कुमार सिंह, डीएम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें