फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों की जांच कराने की मांग उठाई

Fri, 10 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
किसान समस्याओं को लेकर मुंगराबादशाहपुर ब्लाक पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजनाथ।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने जिलाघ्यक्ष राजनाथ यादव की अध्यक्षता में किसानोें व मजदूरों की समस्याओं को लेकर मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। 
विज्ञापन


राजनाथ यादव ने किसान व मजदूरों को के चलाई रही योजनाओं का अधिकारी व कर्मचारी बंदर बंाट कर रहे है। किसानों, मजदूरों व गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं को यदि उन्हें मुहैया नहीं कराया गया तो आन्दोलन होगा। उन्होंने बादशाहपुर जंघई सम्पर्क मार्ग शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की।

किसानों को सस्ते दर पर खाद व बीज उपलब्ध कराने, बनकट, पूरामधू, सेमरी, मुनलापुर व सोंहासा आदि गांवाें में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य की गंभीरता से जांच कराई जाए जाने की मांग की। कहा कि प्रत्येक विकास खण्डों में महिला प्रतिक्षालय का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी सुलभ शौचालय बनवाने की मांग उठायी। कार्यक्त्रस्म का संचालन धर्मराज पटेल ने किया। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, मोलईराम, बाबूराम, माता प्रसाद, खलील, उषा, फूल कुमारी, श्यामलाल सरोज, सुशील, प्रभावती आदि रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें