फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी संबंधित समस्याओं का निराकरण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जीएसटी से संबंधित समस्याओं को लेकर टैक्सेशन बार एसोसिएशन संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने वृहस्पतिवार को अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान जीएसटी से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित 20 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौपा गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी अधिनियम की विभिन्न व्यवस्थाओं और इसमें प्रतिदिन हो रहे सशोधन से परेशान हो गए हैं। रोज बदल रहे नई-नई व्यवस्थाएं और नोटिफिकेशन से त्रस्त हो चुके हैं। अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिनियम की धारा 109 के तहत अधिकरण का गठन करने, अधिकरण पीठो का गठन होने तक वैट अधिनियम के तहत वर्तमान में कार्यरत सभी वाणिज्य कर अधिकरण पीठों को जीएसटी की द्वितीय अपील सुनने का अधिकार प्रदान करने, वैट अधिनियम के तहत पारित निर्णय को जीएसटीआर में मान्यता प्रदान करने, लेट फीस का प्रावधान केवल जीएसटी-3बी तक ही सीमित रखने और इसकी अधिकमतम सीमए एक हजार रूपये रखने, जीएसटीआर-1 पर लगने वाली फीस को समाप्त करने आदि की मांग की गई है। अगर हमारी इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा। पत्रक देने वालों में हरेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, मिथिलेश श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, सुशील कुमार मौर्य, दिवाकर गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, दिलीप कुमार उपाध्याय व वेद प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें