फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसान को रिहा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संगठन के सदस्यों ने फिरोजाबाद में तहसीलदार को थप्पड़ मारने वाले किसान को रिहा करने की मांग की। उन्होंने तहसीलदार के कृत्य को विधि विरुद्ध बताते हुए निलंबित करने की भी मांग की। सोमवार को संगठन के लोगों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि घटना के वायरल वीडियो से स्पष्ट है कि सबसे पहले तहसीलदार ने किसान पर हमला करने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में किसान ने तहसीलदार को थप्पड़ मारा। किसान को गिरफ्तार करना नियम विरुद्ध है। मंडल प्रभारी शशिकांत तिवारी ने कहा कि अगर गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किए गए किसान को जल्द रिहा नहीं किया गया और तहसीलदार पर निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें