फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का निजीकरण नहीं करने की मांग, कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
हाईडिल परिसर में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। विद्युत निगम का निजीकरण किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को हुसेनाबाद स्थित हाईडिल परिसर में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत निगम को निजीकरण किए जाने पर रोष जताया। साथ ही मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा, सरकार बगैर किसी शर्त के विद्युत निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस ले। इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंड) बिल 2021 में विद्युत वितरण के लिए मौजूदा लाइसेंस प्राणली समाप्त करने का प्रावधान है। विद्युत वितरण के लिए लाइसेंस समाप्त करने का अर्थ निजीकरण ही होगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता ई. विनोद कुमार गुप्ता व संचालन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया। प्रदर्शन करने वालों में ई. राम अधार, मनीष श्रीवास्तव, ई. सियाराम, निर्भिक भारती, मुकुंद यादव, ई. अभिषेक केशरवानी, ई. शियाराम, ई. इमामुद्दीन, ई. सीपी जायसवाल, ई. अमर प्रसाद, ई. हरिकेश, ई. रामनरायण, ई. गजानन, असगर मेंहदी, अशोक मौर्या, रतन श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, प्रभात पांडेय, रंगीले, संतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, मोहन पांडेय, अमित खरे, गिरीश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें