फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए दिया अल्टीमेटम

Thu, 29 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि टीडी कालेज में चुनाव कराने के नाम पर प्राचार्य हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे कालेज में छात्र संघ चुनाव समय से करा दिया गया। लेकिन टीडी कालेज में अभी तक छात्र संघ चुनाव के लिए कोई तिथि ही नहीं तय की गई। यदि कालेज प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित नहीं करता है तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।विभाग संयोजक रमेश यादव ने कहा कि छात्र संघ का चुनाव हमेश समय से होता रहा है लेकिन इस बार जानबूझ कर चुनाव में विलंब किया जा रहा है।

प्राचार्य तानाशाही का परिचय देकर चुनाव में अडंगा लगा रहे हैं। यदि कालेज प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित नहीं करता है तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। नगर मंत्री विकास ओझा और नगर सह मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि प्राचार्य अपनी समस्या बता कर चुनाव को टालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


 नगर सहमंत्री आलोक रंजन श्रीवास्तव, टीडी कालेज इकाई के अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने कहा कि छात्र चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह, प्रवीण सिंह, अवकाश सिंह, भाष्कर शुक्ला, संदीप मिश्र, अतुल तिवारी, कमलेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, सचिन, मुकेश, विनय  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें