फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 29 Oct 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यू्रो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बृहस्पतिवार को तीन हजार 884 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिकाओं में बंद हो जाएगा। बुधवार को 1343 पोलिंग पार्टियां अपने संबंधित बूथों पर पहुंच गईं। पांच ब्लाकों में 23 जिला पंचायत और 581 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए आठ लाख 38 हजार 105 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चौथे चरण में सुइथाकला, शाहगंज, खुटहन, करंजाकला और बक्शा में गुरुवार को मतदान होना है। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 411 प्रत्याशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 3473 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए 1343 पोलिंग पार्टियों में कुल 5372 मतदान कार्मिकों को तैनात किया गया है। सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार को अपने संबंधित बूथों पर पहुंच गई है। इस दौरान 240 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें