फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति का वेतनमान देने की मांग

विज्ञापन
16- कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अध? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पदोन्नति पद का वेतनमान देने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी - ग्राम विकास अधिकारी संघ के नेतृत्व में सचिवों ने शुक्रवार को कलेंक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए ध्यानाकर्षण दिवस का आयोजन किया। जिसमें मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज उठाई गई। साथ ही ऐसा नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौपा गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक डा.प्रदीप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे 2800 और एसीपी में पदोन्नति पद का वेतनमान देने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया है। अगर हमारी मांगे शीघ्र पूरा नहीं हुई तो हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। संयोजक डा.फूलचंद कनौजिया ने कहा कि जिले में प्रशासनिक स्तर पर नियम विरुद्घ ग्राम पंचायत स्तर पर कलस्टर आवंटन एंव मध्य सत्र में स्थानांतरण करने, गो सेवा केंद्रो में हो रहे उत्पीड़न,प्रत्येक माह वेतन रोकने, विभिन्न देय पावनो एवं एसीपी आदि में उत्पीड़न की कार्यवाई नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने शासना देश की परिधि में ही आदेश, निर्देश एवं पत्र देने की मांग की। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सीबी सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, चंद्रशेखर सिंह, विजयभान यादव,सुनील कुमार श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाल, डा.कृष्ण कुमार मिश्र, मीना, रानी, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें