फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मानदेय वृद्धि की मांग, रसोइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार सूरज कुमार को सौंपा। भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ प्रांतीय एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित क्षेत्र की रसोइयों ने हाथों में मांग पत्र लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि समय-समय पर मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। खाते में मानदेय भेजा जाए।
विज्ञापन

उनकी मांगों में स्कूल में अध्ययनरत उनके बच्चे की शिक्षा पूरी होने तक उन्हें काम से हटाया न जाए। बल्कि नवीनीकरण किया जाए। उन्हें शिक्षामित्र और अनुदेशक की भांति प्रतिमाह की दस तारीख को खाते में मानदेय दिया जाए। उनके मानदेय में समय-समय पर बढ़ोतरी की जाए। उन्हें आवश्यकता होने पर अवकाश दिया जाए, छुट्टी लेने पर वेतन नहीं काटा जाए। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष मंजू देवी, ब्लाक अध्यक्ष बिंदु देवी के साथ ही सरिता, सरजू, दुर्गावती, माधुरी, सोनी, गीता, इंद्रावती समेत पचास से अधिक रसोइयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें