फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायत कर चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त कराने की डीएम से की मांग.

विज्ञापन
सिकरारा क्षेत्र के बाकी गांव में चल रही चकबंदी के विरोध में बैठक करते काश्तकार - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बांकी गांव में हुई चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता से परेशान काश्तकारों ने डीएम को ऑनलाइन शिकायत भेजकर समूची चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बैठक कर चकबंदी प्रकिया की मनमानी तथा काश्तकारों की शिकायतों को दरकिनार करने का सभी ने विरोध किया। एक-एक काश्तकार के साथ विभाग से की गई मनमानी साक्ष्य जुटाए गए। उनका आरोप है कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने कुछ लोगों को लाभ दिलाने के चक्कर मे समूचे गांव की भूमि को विवादित बना दिया है। एसीओ ने लाकडाउन के बहाने बंद कमरे में सारी कार्यवाही करके फार्म 23 तैयार कर लिया। बिना भू प्रबंधन समिति को एजेंडा सूचित किए फार्म 23 का वितरण करा दिया, जो नियम विरुद्ध है। चकों का निर्धारण, काश्तकारों और कमेटी की बैठक में किया जाना था लेकिन बैठक ही नहीं हुई। फरवरी के बाद से काश्तकारों और कमेटी की एक भी बैठक नहीं की गई और न ही किसी को विश्वास में लिया गया। ग्रामीणों ने इस प्रकिया को त्रुटिपूर्ण व विधि विरुद्ध बताते हुए समूची प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग की। बैठक में यशवंत सिंह, पंकज श्रीवास्तव, हरिप्रसाद मिश्र, दिनेश विश्वकर्मा ,सुरेश सिंह एडवोकेट, भोलानाथ सिंह, मैनबहादुर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, बबलू प्रधान, विनय मिश्र ,लालचंद यादव, मनोज कुमार ,अजय श्रीवास्तव, हरिराम कन्नोजिया , सुषमा देवी, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें