जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल की ओर से ‘विश्वविद्यालय परिसर में रोजगार की गतिविधियां’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।
वेबिनार में अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि 2017 में पहली बार ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल की स्थापना की गई। ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के द्वारा पिछले 3 वर्षों में प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई। प्रो. रंजना प्रकाश के नेतृत्व में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल ने गत तीन वर्ष में विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के तीन हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न कंपनियों में अच्छे पैकेज पर चयनित हुए। स्किल व डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की गई।
वेविनार के उदघाटन सत्र में ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण इंजीनियरिंग, फार्मेसी व विज्ञान के विद्यार्थियों को दिए गए। तीन वर्षों में 85 कंपनियों में तीन हजार से ज्यादा छात्रों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुआ। प्रो. बीबी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन और संयोजन डॉ नितेश जयसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. राजकुमार, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. राकेश यादव, डॉ. गिरिधर मिश्रा उपस्थित रहे।