फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: होटल में फंदे से लटकता मिला डिलीवरी बॉय का शव

विज्ञापन
लाइन बाजार के हुसेनाबाद में युवक का होटल में शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एक होटल में युवक का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। युवक ब्लींकिट कंपनी का डिलीवरी बॉय था।
विज्ञापन

लाइन बाजार के हुसेनाबाद निवासी प्रियंक सोनकर (20) ब्लींकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। दो दिन पहले घर से बाहर निकले थे। शनिवार की रात 10 बजे सिविल लाइन स्थित एक होटल में रात में ठहरने के लिए एक कमरा लिए। इसके बाद कमरे में सोने चले गए। सुबह होने पर 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर वेटर नाश्ता व भोजन के लिए पूछने गया। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर होटल वालों ने घटना की जानकारी डॉयल 112 को दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख सभी दंग रह गए। प्रियंक का शव पंखे में लगे फंदे के सहारे लटकता मिला। इसके बाद सूचना लाइन बाजार थाने में दी गई। सूचना पर सीओ सिटी लाइन बाजार के पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रियंक का एक छोटा भाई भी है। परिजनों का आरोप है कि प्रियंक की दो दिन से खोजबीन की जा रही थी। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि युवक ब्लींकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। रात में सिविल लाइन के एक होटल में कमरे में ठहरने गया। सुबह तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस की मदद से दरवाजे का लॉक तोड़ा गया तो उसका शव फंदे के सहारे लटकता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। परिजनों की तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें