विभाग बदलने के बाद शनिवार को पहली बार जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले की सुल्तानपुर सीमा से लेकर जिला मुख्यालय तक कई स्थानों पर तोरण द्वारा बनाकर कार्यकर्ता सुबह से ही ग्रामीण
एवं अभियंत्रण सेवा विभाग के मंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था दिल्ली और मध्य प्रदेश
से बेहतर है। लूट और डकैती जैसी वारदातों में कमी आई है। हत्या की जो घटनाएं हो रही हैं उसमें अधिकतर मामले आपसी विवाद के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में 20 सड़कों को
खोदकर छोड़ दिया गया है। अधूरी सड़कों को शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास सपा के नगर अध्यक्ष डा. हसीन बबलू की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। यहां स्वागत करने
वालों में, लकी यादव, तनवीर आलम, शकील मंसूरी, दीपक सिंह मांटो, यशवंता यादव, राकेश यादव, विकास यादव, इरशाद मंसूरी, एएम डेजी, राकेश श्रीवास्तव, कमालुद्दीन, फिरोज अहमद, जकी हुसैन, मो, तालिब, मो, खालिद, मो. रशीद आदि
मौजूद थे। धनियांमऊ बाजार में मल्हनी के सपा महासचिव डा. रामयश यादव, रामधारी पाल, रमाशंकर यादव आदि ने स्वागत किया। ग्यारहवी मील पर हाजी सुल्तान अहमद, शोभनाथ यादव, संघर्ष यादव, पंकज, राजनाथ, नौपेड़वा बाजार में
बशीर अहमद, नशीर अहमद, बक्शा में भारत यादव, गुलाब यादव, विनोद मौर्य, शिवगुलामगंज में मनीलाल यादव प्रधान, गुड्डू यादव, अच्छेलाल, लखौवा बाजार में उमेश यादव, कौशल यादव, गुलाब यादव, रुद्र प्रताप आदि ने स्वागत किया।