फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की भावना ने देहरादून की नेहा को दी पटखनी

विज्ञापन
01- सिकरारा के चौरा सन्त दास विद्यालय पर पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारम्भ करते भाजपा - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के चौरा संत दास गांव स्थित बाबा गोविंद दास कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पचास से अधिक महिला-पुरुष पहलवानों ने दांव आजमाए। अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने किया। उन्होंने पहली कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलवाया। अयोध्या के अनूप पहलवान ने दिल्ली के राहुल को पटखनी दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। अयोध्या के ही बजरंगी दास ने बिहार के आरिफ को बीस मिनट तक चले मुकाबले में धोबी पाट दांव से शिकस्त दी। यूपीपी के एसआई प्रमोद कुमार ने आगरा के मानिक को काला जंग से परास्त किया। दंगल की विशेष आकर्षण रही दिल्ली की भावना ने देहरादून की महिला पहलवान नेहा तोमर को आसमान दिखाया। मथुरा के संदीप व महराजगंज (जौनपुर) के भोलू और सुजानगंज के सत्यम व मथुरा के रवींद्र पहलवान का मुकाबला बराबरी पर रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गुलाब यादव, रामसेवक यादव, रामयश यादव, प्रधानाचार्य प्रभाकर मिश्र, जितेंद्र उपाध्याय बब्बू, फुर्ती लाल निषाद, मैन बहादुर पाल आदि रहे। प्रधान बैजनाथ यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें