फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाॅलीबाॅल में डेहरी की टीम विजेता, मनवल उप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वावधान में विकास खंड के कम्मरपुर गांव स्थित खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा के निर्देशन में हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख के प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने फीता काटकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डाॅ. तिवारी ने कहा कि खेल के द्वारा युवाओं में बहुमुंखी प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन एवं आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह एवं सुबास चंद और एडीओ आईएसबी ब्रह्मानंद यादव ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को खेल की उपयोगिता बताई। प्रतियोगिता में कबड्डी में कम्मरपुर (डकहा) की टीम विजेता व डेहरी उपविजेता रही।
वहीं वाॅलीबाॅल में डेहरी की टीम विजेता और मनवल उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में मो. कैश, 200 मीटर में सैफुद्दीन, 400 मीटर में अनुराग और 800 मीटर दौड़ में बृजभान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ गौरवेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक की भूमिका में पीआरडी आनंद यादव रहे।
बीईओ विकास वर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन ग्राम प्रधान तनुजा सिंह-प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें