फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले तो किसी को नहीं छेड़ेंगे, अगर कोई हमें छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं, पीएम ने सेना को दी है पूरी छूट- रक्षा मंत्री

Sat, 27 Nov 2021 07:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के टीडी कॉलेज मैदान में भाजपा का काशी क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। रक्षा मंत्री ने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जौनपुर में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी की किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो प्रभावी कार्रवाई पाकिस्तान पर करनी नहीं चाहिए थी, वह नहीं की गई। पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से आतंकवादियों पर लगाम लगाई जा रही है।

विज्ञापन


उरी और पुलवामा में हुए आतंकी घटने के बाद जो भाजपा सरकार ने किया है, उसकी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में चर्चा हो रही है। उरी और पुलवामा की घटना के बाद देश ने कदम उठाकर दुनिया को संकेत दिया है, है हमारे देश में वह ताकत है कि अगर कोई हमको छेड़ेगा हम भारत के इस पार ही नहीं, भारत के उस पार भी हमला कर सकते हैं।

बूथ कार्यकर्ताओं की तारीफ की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ता पार्टी के लिए उतनी ही अहमियत होती हैं, जितनी कि सेना के लिए एक जवान की होती है। भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेना मजबूत हुई है। वैसे ही कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी बनी है।

विज्ञापन

भाजपा अपने घोषणापत्र के सारे वादे पूरी करती है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनवाने, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था। पीएम मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही चुटकी में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया। साथ ही प्रदेश की धरती पर भव्य राम मंदिर बन रहा है।

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को फायदा हुआ है। भारत जो भी बोलता है, दुनिया उसको गंभीरता के साथ सुनती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को लोग कमजोर समझते थे, लेकिन यह भी हमने करके दिखा दिया कि यह देश कमजोर नहीं रहा है बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन गया है।
विज्ञापन

यही हमने दिखाया है क्योंकि भारत वैसे भी किसी को छेड़ता नहीं है। लेकिन जो कोई भी हमें छेड़ेगा, तो उसे छोड़ने वाले भी नहीं है। यह सब पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हुआ है।

भारता एक ऐसा देश रहा है, जिसने इतिहास में कभी किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। बल्कि भारत ने पूरी दुनिया को अपनी धरती से वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी जमीन के एक इंच टुकड़े पर भी कब्जा करेगा, तो सेना उसे छोड़ेगी नहीं। पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दे रखी है, भाजपा सरकार अपनी सेना के हाथों को बांधना नहीं चाहती। भारत की आन-बान-शान पर कभी आंच नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें