जौनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया गया। रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त की थी। उनके सम्मान में यह दिन बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं। जिन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।
आज उनके पदचिह्नों पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल हीरालाल विश्वकर्मा महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, जिला सचिव अजय त्रिपाठी, गोंड महासभा के जिला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद्र प्रभाकर, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक आदि ने संबोधित किया। संचालन करते हुए जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में वीरेंद्र, राजपति गोंड, प्रदीप गोंड, प्रमोद गोंड, मोहन गोंड, पूनम यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, सुनील वासुदेव यादव, गोविंद यादव, कमलेश बिंद, सद्दाम रहे। संवाद