फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला आज, किसके सिर पर ताज

Sat, 12 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक हजार सात सौ तिहत्तर ग्राम प्रधान और 22 हजार तीन सदस्य पदों पर हुए चुनाव की मतगणना रविवार यानी आज सुबह सात बजे शुरू हो जाएगी। परिणाम भी करीब नौ बजे के बाद आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन



नए प्रधानों के सिर पर जीत का ताज सजेगा। उधर मतगणना को लेकर प्रशासन देर शाम तक तैयारियों में जुटा रहा। सुबह सात बजे से ही मतगणना होने के चलते कर्मियों को केंद्रों पर भेजने की कवायद होती रही।


वहीं मतगणना वाली रात प्रत्याशियों की नींद भी उड़ी रही। मतदाता सूची लेकर आधी रात तक प्रत्याशी और उनके करीबी जोड़घटाव करते रहे। जनपद में 1773 ग्राम पंचायत और 22003 ग्राम  पंचायत सदस्य पद के लिए चार चरणों  में चुनाव हुआ है।
विज्ञापन



इस दौरान 14 हजार उन्यासी प्रधान और 14 हजार दो सौ तिरालीस सदस्य के प्रत्याशी मैदान में रहे। इसमें कौन प्रत्याशी सफल होगा, इसका फैसला रविवार को मतगणना के दौरान होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें