फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में युवक की पुलिस हिरासत में मौत प्रकरण, जाम हटवाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव 

Fri, 12 Feb 2021 02:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पथराव में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में जौनपुर जिले के फतेहगंज के पास पकड़ी ब्लाक चौराहे पर गुस्साए ग्रामीणों से पुलिस की तीखी झड़प हुई। जाम हटवाने का प्रयास कर रहे पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच एडीएम वित्त को सौंपी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से परिवार की महिलाओं ने शव वापस करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

एसपी राजकरन नय्यर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बक्शा थाने में किशन उर्फ पुजारी यादव (25) की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। पुलिस उसे लूट के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लाई थी। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था, जहां परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया। वहां से सीधे पकड़ी ब्लाक चौराहा पहुंचकर जौनपुर-प्रयागराज मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें