फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपा शहर, तीन की मौत

Tue, 09 Jan 2018 01:03 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
कोहरे में शाही पुल
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम खुलने के बाद पारा गिरने लगा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप से राहत मल रही है लेकिन रात को ठंड बढ़ जा रही है और घने कोहरे से परेशानी हो रही है। मछलीशहर एवं शाहगंज इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई।

  तीन दिन से धूप निकलने के बाद भी कंपकंपी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। रात को पारा अचानक गिरने लग रहा है। सबसे बुरा हाल यात्रियों की है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर बैठने तक की जगह नहीं है। जमींन पर लोग चादर , दरी डालकर बैठ तो रहे है। लेकिन ठंड से कपड़े भींग जा रहा है। रोडवेज की कई ऐसी बसें है जिसके शीशे फूटे है। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

मछलीशहर के छाछो गाँव में रामसिंगार बिंद (60) की ठंड लगने से मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि शवयात्रा में शामिल होकर स्नान कर वह घर वापस लौटे तो उन्हें कंपकपी होने लगी और उनकी मौत हो गई। खजुरहट गांव निवासी इनराजी पत्नी अमरनाथ (80) को रात में कपकपी होने लगी और उनकी मौत हो गई।  शाहगंज क्षेत्र के सिधाईं गांव निवासी बाबूराम (70) की इमरानगंज बाजार में लोहारी की दुकान है। सोमवार की सुबह खेत से काम करके लौटा तो चाय पीते समय अचानक ठंड लगने लगी और बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन

विद्यालय 10 तक बंद
जौनपुर। ठंड को देखते हुए डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने प्राथमिक से जूनियर तक के विद्यालयों 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

बांटे कंबल
जौनपुर। लायन्स क्लब की ओर से रात्रि में 135 लोगो को कंबल वितरित किया गया। अध्यक्ष रामकुमार साहू के नेतृत्व मे सदस्यो ने रात्रि आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक दो दिन लगातार नगर का भ्रमण कर कुत्तुपुर चौराहा, विशेषरपुर, शकरमंडी, उर्दू बाजार, पुरानी बाजार, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, बदलापुर पड़ाव, पालिटेक्निक चौराहा, सिटी स्टेशन, जेसीज चौराहा, रोडवेज, हुसैनाबाद, सिपाह में राहगीरों व बेसहारा लोगों को कंबल दिया। मुख्य अतिथि दिनेश टंडन व विशिष्ठ अतिथि डा. क्षितिज शर्मा रहे। उधर मां दुर्गा जी विद्यालय में संस्थापक स्व. डा. छविनाथ सिंह की स्मृति में करंजाकला के नरौली में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी एवं प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह 200 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। इसके बाद एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने जनशिकायतें सुनीं सूर्यांश प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, संजय पाठक, रविन्द्र नाथ सिंह, आशीष सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें