फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गर्भवती महिला की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना पर सुरियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


कारो गांव निवासी प्रवीण कुमार गौड़ की पत्नी ममता (26) को आठ माह का गर्भ था। शनिवार को वह अचानक अचेत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी सुरियावां ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मामले की जानकारी सुरियावां पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी होने पर बरसठी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखा तो उसके गर्दन पर निशान था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी है। वहीं ससुराल वालों ने घटना का कारण सीढ़ी से गिरकर मौत होना बताया। मृतका की माता शैल कुमारी ने पुलिस को तहरीर दी है। मृतका की शादी 2019 में हुई थी। उसका मायका मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के उंचनीकला गांव में है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें