फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए युवक की मौत, पीपीई किट पहन कर जलाया गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्षेत्र के भानापुर (नेवादा) गांव में एक सप्ताह पहले मुंबई से आए व्यक्ति की सोमवार की रात मौत हो गई। कोरोना के भय के कारण परिवार और गांव के लोग शव जलाने को तैयार नहीं हुए तो सीएचसी रामपुर से पीपीई किट उपलब्ध कराने पर लोगों ने शव को गोपालापुर नदी के पास ही जला दिया। भानपुर नेवादा गांव निवासी (28) वर्षीय युवक मुंबई से सप्ताह भर पहले घर आया था। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। सोमवार की रात में घर पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी कोरना की कोई जांच नहीं हुई थी, लेकिन कोरोना के ही भय के कारण परिवार के लोग शव के पास जाने के लिए तैयार नहीं हुए। मृतक के पिता के अनुसार कोरोना से मरने के भय से लोग शव को छूने के लिए तैयार नहीं हुए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर से पीपीई किट मंगवा कर शव को गोपालापुर नदी के पास ही जला दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ प्रवीण सिंह ने बताया कि उसकी जांच नहीं हुई थी, जिससे कोरोना से मरने की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी लोगों के कहने पर किट दे दिया गया। अब उसके परिजनों की जांच कराई जाएगी। मृतक के माता-पिता ही घर पर रहे हैं। तीसरा कोई सदस्य घर में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें