शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के भादी गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर के अंदर घुस कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी उड़ा दिया। सुबह घर के बाहर बक्सा फेंका देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। क्षेत्र के भादी गांव के उसरहिया पुरवा निवासी साहब राम यादव के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से उपर चढ़ कर घर के अंदर घुस गए। घर के अंदर सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसी कमरे में चोरों ने रखा हुआ चार बक्से में से एक उठा कर घर के बाहर आ गए। बक्से का ताला तोड़कर उसके अंदर रखा लाखों रुपए का आभूषण का नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह उठने के बाद घर के बाहर बक्सा फेंक देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।