फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवां गांव निवासी फौजदार (65) किसी कार्यवश साइकिल से आजादनगर बाजार आए थे। बाजार से लौटते समय बगथरी गांव के गेट के पास अचानक आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार से बचने की कोशिश में वह सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा पहुंच गए। ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए थाने ले आए। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें