फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रहे मौत के आंकड़े, कोरोना से फिर तीन ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोरोना के नए केस भले ही कम हुए हैं, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दो महिलाओं समेत तीन की कोरोना से मौत हुई। कुल 7416 सैंपल की जांच में 185 संक्रमित मिले। वहीं 240 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 1821 हो गई है। इसमें 1597 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी महिला (60) का उपचार अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इसी कस्बे की 55 वर्षीय एक अन्य महिला ने जिले के एल-2 अस्पताल में दम तोड़ा। बिठऊकला निवासी वृद्ध (85) की भी एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की गई। एंटीजन किट से 5525 सैंपल की जांच में महज 16 ही कोरोना संक्रमित पाए गए। 144 सैंपल आरटी-पीसीआर और 25 ट्रूनट मशीन की जांच में कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न सरकारी कोविड अस्पतालों में 89 और निजी कोविड अस्पतालों में 111 मरीजों को भर्ती किया गया है। शेष 18 का उपचार अन्य जिलों में चल रहा है। अब तक 216 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें