केराकत-मृतक शिवलोचन यादव की फ़ाइल फोटो। परिजन
केराकत। केराकत के धरौरा गांव में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से शिवलोचन यादव (65) की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धरौरा गांव निवासी शिवलोचन यादव (65) रविवार की सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए घर के सामने स्थित रेलवे की पटरी पार कर रहे थे। इस दौरान आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन धरौरा गांव के पास पोल संख्या 34/28 पर पहुंची। शिवलोचन जब तक कुछ समझ पाते, वे ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवलोचन यादव का एक बेटा है। जिसका नाम सतीश यादव है। वह हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और लेखपाल नरेंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है। संवाद