बदलापुर----मृतक दंपति एक साथ फाइल फोटो। परिजन
बदलापुर। कलिंजरा मोड़ के पास हाईवे पर रविवार की सुबह कार के धक्के से बुलेट सवार दंपती रमेश गौतम (40) और रीता देवी (37) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गमगीन हो गए। सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी रमेश गौतम, पत्नी रीता देवी बुलेट से सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर शोक संवेदना जताने जा रहे थे। कलिंजरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। हादसे में रीता देवी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, घायल रमेश गौतम को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुरेश गौतम की तहरीर पर कार चालक आरतेस सोनवानी निवासी वार्ड नंबर 12 राजमोहनी गांधीनगर सरगुजा छत्तीसगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।