बक्शा। क्षेत्र के हसरौली चौराहे के समीप बारात से लौट रहे बुलेट दो सवार युवकों पर मंगलवार की रात्रि मनबढों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी अमित कुमार पाठक ने बुधवार को पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि हीरापुर गांव निवासी राधेश्याम पाण्डेय के बारात से वापस आते समय रास्ते में हसरौली चौराहे के पहले घात लगाकर खड़े मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। बुलेट चला रहा आशीष सिंह के धीमा होते ही बीरभानपुर गांव निवासी उधम यादव पहले कट्टे की मुठिया से पीछे बैठे अमित पाठक के नाक पर वार कर दिया। अपने को घिरा देख भागने की कोशिश किया तो उक्त लोगों ने पीछे से कट्टे से जान लेवा फायर कर दिया। सयोंग रहा कि उसी दौरान बारात से अन्य लोगों के आते देख लोग भाग लिए। पुलिस ने घायल अमित व आशीष का मेडिकल करवाते हुए हत्या के प्रयास में एक नामजद 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।