धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर चालान कर जेल भेज दिया।
खलसहा गांव के मतई व विपिन में पहले से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को मतई और विपिन में गाली गलौज होने के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि भूमि विवाद का मामला था। मतई व विपिन का चालान जेल भेज दिया गया है।