युवक की हत्या, शव तालाब किनारे फेंका
साहनी गांव में बरामद की गई लाश, नहीं हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर। युवक की हत्या करके अपराधियों ने शव तालाब के किनारे फेंक दिया। पवारा थाना क्षेत्र के साहनी गांव के पास सोमवार को सुबह तालाब के किनारे शव बरामद किया गया। लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह किसकी ने तालाब के किनारे झाड़ी में युवक का शव देखकरर शोर मचाया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पवारा थानाध्यक्ष अगमदास मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त की कोशिश की लेकिन आसपास के गांवों के लोग भी युवक को पहचान न सके। उसकी 30 साल के करीब है। उसने वह नीले रंग की चेक शर्ट व नीली पैंट पहनी थी। उसके गले पर काले रंग का गहरा निशान बना था, जिसे देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया कि उसका गला किसी तार से कसा गया है। कपड़ा खून से सना था। तालाब नीभापुर साहनी मार्ग के किनारे है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करके हत्यारों ने शव को यहां लाकर सुनसान में फेंक दिया है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।