फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरों की जाल में फं सा अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मछुआरों की जाल में फंसा अधेड़ का शव
विज्ञापन

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव के पास बुधवार को मछुआरों की जाल में अधेड़ का शव फंस गया। शव की पहचान ऊगापुर निवासी पल्लू राम सरोज (48) के रूप में हुई। वह दीपावली के दिन नदी में नहाने गया था तभी से लापता था। पुलिस ने परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीपावली के दिन ऊगापुर गांव के पल्लू राम सरोज (48)दोपहर को सई नदी में नहाने गए थे। एक घण्टे बाद भी जब वह वापस नहीं आये तो परिजन ढूंढते हुए घाट पर पहुंचे जहाँ उनकी लुंगी मिली थी। डूबने की आशंका से नदी में तलाश के बाद भी शव नहीं मिला। बुधवार को दोपहर में हरखपुर घाट पर मछुआरों द्वारा मछली के लिए लगाए जाल में फँसा एक शव दिखा तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया । परिजनों द्वारा शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें